लखनऊ, नवम्बर 28 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। नीट में दाखिला और पास कराने के नाम पर लोगों से 100 करोड़ से अधिक ठगी करने वाले गिरोह का सरगना अभिनव शर्मा उर्फ प्रेम प्रकाश दिल्ली पब्लिक स्कूल जूनियर डिवीजन (डीपीएस) की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर भी ठगी करता था। उसने पांच राज्यों के करीब 70 लोगों को फ्रेंचआईजी देने के नाम पर ठगा था। पुलिस की तफ्तीश में और आरोपी के पास से बरामद हुए मोबाइल की डिटेल्स से यह राजफाश हुआ। एक फ्रेंचाइजी के लिए वह लोगों से 15-20 लाख रुपये लेता था। इंस्पेक्टर साइबर थाना ब्रजेश कुमार यादव के मुताबिक जालसाज प्रेम प्रकाश ने डीपीएस की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर दिल्ली, गुजरात, बिहार उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से करीब 70 लोगों को ठगा था। दरअसल प्रेम प्रकाश के परिवार से जुड़े दो लोगों के पास डीपीएस की फ्रेंचाइजी है। एक ब्रांच बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.