लखनऊ, मई 25 -- कसमंडी कला-मंदिर या मकबरा - बकरीद और जुमे की नमाज को लेकर और अलर्ट हुआ पुलिस-प्रशासन यह भी पढ़ें- बकरीद पर्व को लेकर मंझौल थाना में शांति समिति की बैठक - कई इलाको से कसमंडी कला जा रहे हिंदू संगठनों को पुलिस ने रोका लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। कसमंडी कला विवादित स्थल को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। इस कारण स्थल पर बनी कथित मस्जिद में ईद-उल-अजहा और जुमे की नमाज का भी संकट हो गया है। माना जा रहा है कि बीते दिनों अफसरों के निर्देश पर यहां धार्मिक गतिविधियों को रोक दिया गया था। इस कारण बकरीद की नमाज भी नहीं होगी। तनाव को देखते हुए मौके पर धार्मिक गतिविधियां बंद हैं। विवादित स्थल के आसपास पुलिस का पहरा और कड़ा कर दिया गया है।तनाव की स्थिति सोमवार को गोमतीनगर, बीकेटी, सैरपुर समेत कई अन्य क्षेत्रों से हिंदू संगठनों के लोग विवादित स्थल जा...