सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा का संचालन सुनिश्चित करें: उपायुक्त
गढ़वा, जुलाई 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों और केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 19 जुलाई को तीन पालियों में निर्धारित किया गया है। उसके लिए गढ़वा जिला में भी 15 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। आयोग द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए तीनों पालियों में ससमय परीक्षा प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त सभी परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं यथा- पेयजल एवं शौचालय, समुचित साफ-सफाई, लाइटिंग, निर्धारित संख्या में परीक्षार्थि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.