लखनऊ, अक्टूबर 8 -- लखनऊ विधि संवाददाता। हाईकोट की लखनऊ बेंच ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राजधानी के तमाम सरकारी मेडिकल संस्थानों व अस्पतालों में उपलब्ध वेंटिलेटर का ब्योरा शपथ पत्र दाखिल करते हुए देने को कहा है। न्यायालय ने अपने पूर्व के आदेश में भी कहा था कि किस संस्थान या अस्पताल में कितने वेंटिलेटर उपलब्ध हैं और कितने की आवश्यकता है, इसकी पूरा आंकड़ा दिया जाए ताकि हम यह सुनिश्चित कर सकें कि जो भी वेंटिलेटर उपलब्ध हैं वे पर्याप्त हैं अथवा नहीं। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार व केजीएमयू की ओर से कहा गया कि उनकी ओर से शपथ पत्र दाखिल किया जाना है जिसके लिए कुछ समय दे दिया जाय, इस पर न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 अक्तूबर की तिथि नियत करते हुए शपथ पत्र दाखिल करने का आदेश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजन रॉय व न्यायमूर्ति र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.