लखनऊ, जनवरी 16 -- दिल का दौरा पड़ने से निधन, अंतिम संस्कार आज बैकुंठ धाम पर होगा लखनऊ, कार्यालय संवाददाता हिंदी साहित्य के प्रख्यात और प्रगतिशील आलोचक वीरेंद्र यादव का हृदयगति रुकने शुक्रवार को निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। सुबह उनके इंदिरा नगर स्थित आवास पर अचानक तबीयत बिगड़ी और लारी अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब था। उनका अन्तिम संस्कार शनिवार को बैकुण्ठ धाम में किया जाएगा। वीरेन्द्र यादव का जन्म पांच मार्च 1950 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हुआ। उनके निधन की खबर सुनकर बड़ी संख्या में साहित्यकार, संस्कृतिकर्मी उनके घर पंहुचे। वीरेन्द्र यादव अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और पुत्री को छोड़ गए हैं। वीरेंद्र यादव उत्तर प्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ के लंबे समय तक सक्रिय सदस्य औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.