लखनऊ, अप्रैल 13 -- लखनऊ विधि संवाददाता। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में धुरंधर, द रीवेंज के विरुद्ध एक जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका में फिल्म के निर्माता-निर्देशक आदित्य धर को भी प्रतिवादी बनाया गया है। हालांकि न्यायालय ने याचिका के साथ पर्याप्त सामग्री न दाखिल किए जाने पर, इसकी सुनवाई टालते हुए, 28 अप्रैल की तिथि नियत कर दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति आलोक माथुर व न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार राय की खंडपीठ ने कयामती संस्था की अध्यक्षा साइमा खान की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर दिया है। न्यायालय ने याची पक्ष को याचिका के समर्थन में अन्य सामग्रियाँ दाखिल करने की अनुमति दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...