लखनऊ, मार्च 1 -- -तीन तक पर्यटकों के लिए इमामबाड़ा बन्द रखने की घोषणा लखनऊ, कार्यालय संवाददाता अयातुल्लाह खामेनेई की मौत को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन देर शाम पुराने लखनऊ में देखने को मिला। छोटे इमामबाड़े पर बुलायी गई शोक सभा और कैंडल मार्च में हजारों लोग पहुंचे। मातम के बीच पुतले फूंके, नारे लगे और सभी की आंखें नम रहीं। रविवार को रोजा इफ्तार के बाद से ही छोटे इमामबाड़े पर भीड़ जुटने लगी। रात आठ बजते-बजते 20 से 25 हजार लोग छोटे इमामबाड़े आसपास इकट्ठा हो गए थे। अधिकांश लोगों के हाथों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई की फोटो थी और सभी उनके निधन से गम में थे। मौलाना कल्बे जवाद, मौलाना यासूब अब्बास ने अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई की शहादत पर गम मनाने के साथ ही अमेरिका और इजरायल के रमजान के मौके पर ईरान पर हमले को कायराना हरक...