बागेश्वर, मार्च 24 -- वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम चरण में चल रही समापन प्रक्रिया के मद्देनजर जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने मंगलवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। कोषागार में सुरक्षित बहुमूल्य सामग्रियों, महत्वपूर्ण पंजिकाओं एवं आवश्यक अभिलेखों की जांच-पड़ताल की। एक-तालक एवं दो-तालक अनुभागों में रखी कीमती वस्तुओं का अवलोकन किया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष समापन से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पारदर्शिता तथा शुद्धता के साथ पूरे किए जाएं। विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर उन्होंने आवश्यक जानकारियां भी प्राप्त कीं। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी कन्हैया लाल सरकी, कोषाधिकारी आकाश रघुवंशी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...