सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें
हरदोई, जून 22 -- हरदोई। स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा गोद लिए विद्यालयों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों से पूर्व एवं अब तक के किये गये कार्यों की स्थिति देखते हुए निर्देशित किया कि विद्यालयों मे खिड़की दरवाजे, टाईल्स एवं वाल पेंटिग के काम को सुचारू रूप से कराया जाये, जिससे बच्चों की रुचि बढ़ेगी। निर्देश दिये कि सभी कार्य मानक के अनुरूप 30 जून तक पूर्ण किये जाएं। सम्बन्धित अधिकारी गोद लिये विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करें व सभी कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.