सभी कार्यों का निष्पादन समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करें : उपायुक्त
पलामू, मई 5 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को पलामू समाहरणालय में जिला सामान्य शाखा से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए विभिन्न लंबित मामलों, प्रशासनिक कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यों का निष्पादन समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया। बैठक में गृह विभाग के संकल्प के आलोक में आत्मसमर्पित नक्सलियों को दिए जाने वाले विभिन्न लाभों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान कुल 13 आत्मसमर्पित नक्सलियों को अबतक दी गई राशि एवं शेष दिए जाने वाली राशि पर भी चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- चरित्र प्रमाण-पत्रों को अभियान चलाकर न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.