कोडरमा, अप्रैल 16 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में आपूर्ति एवं सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत पूर्व बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा से हुई, जिसमें संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सतगावां प्रखंड में राइस मिल निर्माण हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही कृषक पाठशालाओं के माध्यम से एमपीसीएस से जुड़े किसानों को बकरी, बतख व मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन, लाह एवं मशरूम की खेती जैसे विभिन्न आयवर्धक गतिविधियों का प्रशिक्षण देने पर बल दिया। उन्होंने 2500 एमटी क्षमता के गोदाम निर्माण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक के दौरान आपूर्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं राशन वितरण, धान अधिप्राप्ति, सोना सोबरन...