लखीसराय, मार्च 31 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा किए गए तमाम प्रयास अब बेअसर साबित हो रहे हैं। कुछ दिन पहले तक जोर-शोर से चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान अब ठंडे बस्ते में चला गया है, जिससे शहर की सड़कों पर एक बार फिर अतिक्रमणकारियों का कब्जा हो गया है। नतीजतन, शहरवासी हर दिन भीषण जाम की समस्या से जूझने को मजबूर हैं। प्रशासन ने शहर के मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में अभियान चलाकर सड़क किनारे लगे ठेला, खोमचा और अवैध दुकानों को हटाया था। उस समय लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब जाम से राहत मिलेगी और यातायात सुचारु रूप से चल सकेगा। लेकिन यह राहत ज्यादा दिन तक टिक नहीं सकी। जैसे ही अभियान की गति धीमी पड़ी, वैसे ही अतिक्रमणकारियों ने फिर से उन्हीं स्थानों पर कब्जा जमा लिया।-----हर घं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.