मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता जिले के सभी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (एपीएचसी) पर प्रसव केंद्र खोले जाएंगे। सिविल सर्जन डॉ सुधीर कुमार ने इसका निर्देश पीएचसी प्रभारियों को दिया है।सीएस ने कहा है कि संस्थागत प्रसव बढ़ाने के लिए सभी एपीएचसी पर प्रसव केंद्र खोले जाने हैं। पहले भी इसका निर्देश दिया गया था, लेकिन कई एपीएचसी पर प्रसव केंद्र नहीं खोले गए हैं। सीएस ने निर्देश दिया कि सभी पीएचसी प्रभारी अपने क्षेत्र में एपीएचसी पर प्रसव केंद्र खोलें। प्रसव केंद्रों पर बिजली और पेजयल की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। सभी प्रसव केंद्रों पर डॉक्टर और एएनएम की भी तैनाती की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.