सभी इंजीनियर व कर्मचारियों की छुट्टियां 31 जुलाई तक रद्द
लखनऊ, मई 22 -- राजधानी सहित विभिन्न जिलों में भीषण गर्मी और बढ़ते बिजली संकट को देखते हुए मध्यांचल विद्युत निगम ने सभी इंजीनियरों, अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां आगामी 31 जुलाई तक तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की एमडी रिया केजरीवाल ने बताया कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी इस समय अवकाश पर चल रहे हैं, उन्हें तुरंत ड्यूटी पर वापस बुलाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। नए आदेश के मुताबिक, अब विशेष परिस्थिति या बेहद जरूरी कारण होने पर ही अवकाश मिल सकेगा। इसके लिए उपखंड अधिकारी स्तर के कर्मचारियों को मुख्य अभियंता से तथा अधिशासी अभियंता व अन्य उच्चाधिकारियों को सीधे एमडी से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा。 यह भी पढ़ें- यूपी के 19 जिलों में इन कर्मचारियों की 31 जुलाई तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.