मुंगेर, दिसम्बर 11 -- मुंगेर, निज संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी 45 वार्ड स्थित घरों से होने वाले डोर टू डोर उठाए गए कचरा को जमा कर चुरंबा स्थित डंपिंग यार्ड में पहुंचाने के लिए 12 स्थानों पर अस्थायी कचरा डंपिंग स्थल बनाया गया है। परंतु शहर के सभी अस्थायी कचरा डंपिंग स्थल से नियमित कचरा का उठाव नहीं होने के कारण ऐसे स्थानों पर कचरे का अंबार लगा रहता है। शहरी क्षेत्र में बड़ी बाजार एसबीआई के समीप, ऑटो स्टैंड के समीप, अस्पताल रोड मछली मार्केट के समीप, शादीपुर रोड, गुलजार पोखर, पूरबसराय दिलावरपुर मोड़, तोपखाना बाजार, दो नंबर गुमटी, गोयनका अस्पताल के पीछे सहित 12 स्थानों पर अस्थायी कचरा डंपिंग स्थल बना है। जहां जमा कचरा से उठने वाले दुर्गंध से स्थानीय लोग परेशान रहते हैं। सबसे खराब स्थिति वार्ड नंबर 11 स्थित गोयनका अस्पताल से डोमासी तक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.