प्रयागराज, मार्च 14 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता अध्यक्ष महानगर, अध्यक्ष गंगापार, अध्यक्ष यमुनापार, तीनों अध्यक्ष यह जान लें कि ये दीदियां ही हमारी कार्यकर्ता हैं। चुनाव में बागडोर इन्हीं के हाथ में होगी। यह बातें उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को परेड मैदान पर आयोजित सरस मेले के आयोजन में कही। 10 दिवसीय सरस मेले के उद्घाटन में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे उप मुख्यमंत्री ने आगामी 2027 के चुनाव के लिए आधी आबादी को साधा। उन्होंने कहा कि आधी आबादी भाजपा के साथ है। यही कमल का बटन दबाकर जीत सुनिश्चित कराएंगी।कार्यक्रम की शुरुआत में ही उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वो अधिक नहीं बोलेंगे। क्योंकि आज गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ल, कवियित्री अनामिका जैन अंबर जैसे लोग यहां पर अपनी प्रस्तुति देंगे और लोग उन्हें सुनने के...