मऊ, जनवरी 16 -- मऊ, संवाददाता। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी में कलक्ट्रेट में कार्यरत सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके घरों पर सोलर पैनल लगाने के संबंध में जानकारी ली। साथ ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने घरों पर सोलर पैनल लगाने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को अगले 15 दिनों के अंदर उनके द्वारा जारी किए गए लाइसेंस धारकों के घरों पर सोलर पैनल लगवाने के निर्देश दिए। आबकारी अधिकारी को उनके विभाग द्वारा जारी शराब की दुकान के लाइसेंस धारकों के घरों पर भी सोलर पैनल लगवाने के साथ-साथ उनके विभाग में कार्यरत सभी इंस्पेक्टर को भी सोलर पैनल लगवाने के निर्देश दिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.