भागलपुर, अप्रैल 11 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह ने शुक्रवार को जिलान्तर्गत नवगछिया अनुमंडल के राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में अपर समाहर्ता, नवगछिया के डीसीएलआर, बिहपुर, रंगरा चौक, गोपालपुर, इस्माईलपुर, खरीक, नारायणपुर और नवगछिया के अंचल अधिकारी उपस्थित थे। आयुक्त ने नवगछिया अनुमंडल के सभी अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया कि 75 दिनों से अधिक लंबित दाखिल-खारिज आवेदनों का यथाशीघ्र शत-प्रतिशत निष्पादित करना सुनिश्चित करें। साथ ही सीओ को सभी लंबित आवेदनों को निर्धारित समय-सीमा में निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। आयुक्त ने एडीएम राजस्व को जिलों के सभी अंचलों में न्यायालय प्रणाली लागू कराने का निर्देश दिया। नवगछिया के भूमि सुधार उप समाहर्ता को संबंधित अंचलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.