जमशेदपुर, दिसम्बर 14 -- टाटा स्टील के प्रदूषण और शहरी क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ बस्ती बचाओ संघर्ष समिति ने रविवार को आंदोलन का बिगुल फूंका। हालांकि समिति द्वारा टाटा स्टील के बर्मामाइंस स्थित दो गेट का घेराव फिलहाल टाल दिया गया। ऐसा जिले के उपायुक्त के हस्तक्षेप के कारण किया गया। आंदोलन के पहले चरण में एक विशाल जनसभा का आयोजन वर्मामाइंस स्थित दुर्गा पूजा मैदान में किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने शहर की ज्वलंत समस्याओं को तमाम नागरिकों के बीच रखा। समिति के सदस्य और आंदोलन की अगुवाई कर रहे रामबाबू तिवारी ने कहा कि टाटा कंपनी में घुसने वाले बड़े वाहनों के कारण सड़क में जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इन्हीं बड़े वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाएं भी काफी बढ़ गई ह। वहीं टाटा स्टील के द्वारा शहर को काफी हद तक प्रदूषित भी किया जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.