सभा के दौरान गलत व्यवहार करने पर केस
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के चैपमैन स्कूल के समीप एक सभा के दौरान गलत व्यवहार करने के आरोप में केस दर्ज कराया गया है। इसमें प्रभात सिनेमा रोड के रहने वाले आधा दर्जन लोगों को नामजद किया गया है। केस दर्ज होने के बाद घटना की जांच के लिए बुधवार शाम एफएसएल की टीम को बुलाया गया। वैज्ञानिकों ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। थानेदार संतोष कुमार पंकज ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.