गाज़ियाबाद, मई 7 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के ठेकेदार ने वार्ड सभासद समेत तीन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और अवैध रूप से कमीशन मांगने के आरोप लगाए है। कमीशन न दिए जाने पर वार्ड में चल रहे निर्माण कार्य को रुकवाने, फर्म का दुष्प्रचार कर ब्लैक लिस्ट करवाने की धमकी दी है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। गाजियाबाद राजनगर में रहने वाले कुणाल त्यागी गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में ठेकेदारी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी फर्म अंकुर विहार डीएलएफ में नाली और सड़क निर्माण का कार्य कर रही है। आरोप है कि स्थानीय सभासद रामनिवास त्रिपाठी उनका मित्र मनीष ठाकुर और विनीत माहेश्वरी काम करने की एवज में अवैध रूप से दो प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे है। उन्होंने मामले की शिकायत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.