सभासद पर धमकी देने का आरोप
जौनपुर, जून 25 -- जफराबाद। नगर पंचायत कजगांव के सादात मसौड़ा वार्ड निवासी एक व्यक्ति ने स्थानीय सभासद पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। एसएसपी से गुहार लगाकर सभासद के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। वार्ड निवासी अबरार शाह पुत्र स्वर्गीय इन्तेजार शाह ने आरोप लगाया है कि एक सभासद ने चुनावी रंजिश को लेकर उसके मृतक पिता के विरुद्ध फेसबुक पर तथा सोशल मीडिया पर अपशब्द की। सभासद की धमकी से परिवार डरा हुआ है। यह भी पढ़ें- फर्जी आईडी से आपत्तिजनक टिप्पणी यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले सभासदों ने मांगी सुरक्षा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.