शाहजहांपुर, मार्च 5 -- कलान, संवाददाता। कलान नगर में सभासद पर चाकू से हमले का आरोप लगा है। बुधवार देर शाम नगर के शिवनगर वार्ड में पम्मू शर्मा के पिता की होली थी। परिवार के लोग घर के बाहर बैठे थे। बताया जा रहा है कि सभासद आए किसी बात को लेकर गली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट हो गई। पम्मू शर्मा का आरोप है कि सभासद ने थाने के एक गली में घेरकर चाकू से हमला कर दिया। वहीं सभासद ने पम्मू शर्मा व उनके बेटों पर मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने रात में ही तहरीर दी है। थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा ने घटना से अनभिज्ञता जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...