बाराबंकी, अप्रैल 11 -- रामनगर। नगर पंचायत में धमेड़ी वार्ड नंबर सात के रिक्त सभासद पद के उप चुनाव के लिए शुक्रवार को दो पर्चे खरीदे गए। पर्चा लेने वाले मां बेटा हैं। निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को नायब तहसीलदार कक्ष में निर्धारित समय से आकर पर्चा बिक्री का कार्य शुरू कराया। उनके सहयोग में नगर पंचायत कर्मी भी लगे थे। एआरओ एपी सिंह ने बताया कि चित्रा शुक्ला व आशुतोष शुक्ला ने पर्चा खरीदा है। बताया जा रहा है कि जिस वार्ड में चुनाव हो रहा है उसी वार्ड के दिवंगत हुए सभासद श्याम मोहन शुक्ला की पर्चा लेने वाली चित्रा पत्नी हैं व आशुतोष पुत्र हैं। उधर सुबेहा संवाद के अनुसार नगर पंचायत सुबेहा के पूरे पलिहारन वार्ड नं पांच में सभासद के लिए होने वाले उपचुनाव का पहला पर्चा गंगाराम रावत पुत्र बिश्राम ने खरीदा। यह सीट सभासद रहे राम कैलास...