मिर्जापुर, अप्रैल 17 -- मिर्जापुर,संवाददाता। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 36 बुंदेलखंडी वार्ड के सभासद पद लिए होने वाले उप चुनाव के लिए नामांकन तिथि के अंतिम दिन गुरुवार को भाजपा,सपा और दो निर्दलियों समेत चार उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी नितिन केशरवानी जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज एवं पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ उपजिलाधिकारी सदर के कार्यालय में पहुंच कर अपना नामांकन पत्र भर कर जमा किया। वहीं सपा उम्मीदवार नागेंद्र तिवारी ने पार्टी जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी व अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर अपना पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा दो निर्दलियों दाऊ दयाल और रवि ने भी सभासद बनने की उम्मीद से अपने-अपने समर्थकों संग पहुंच कर नामांकन पत्र दाखिल किए। यह भी पढ़ें- उर्दू मोहल्ला में सभासद पद पर दो नामांकन, 5 को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.