मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी सभासद पति पर गांव में जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। गांव ककराला गांव निवासी कपिल कुमार पुत्र ब्रहमपाल सिंह कस्बे में रहता है। सभासद पति कपिल कुमार ने बताया कि चार मार्च को अपने गांव में घर पर बैठा हुआ था इसी दौरान गांव निवासी दबंगों ने घर में जबरन घुसकर गाली-गलौज करते हुए लोहे की राड से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमे वह घायल हुआ।सभासद पति ने घटना के बाद कोतवाली मतें हमलावरों के विरूद्व तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने गांव निवासी उमेश,शौकीन,अन्मेष ओर प्रिंस के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...