रामपुर, फरवरी 15 -- रामपुर। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के विष्णु बिहार कालोनी निवासी संजू प्रजापति का कहना है कि उसकी पत्नी वार्ड नंबर एक की सभासद हैं। उसके वार्ड में विकास कार्य चल रहा है। संजू के अनुसार सभासद पति होने के नाते वह विकास कार्य देखने के लिए पनवड़िया बाजार गया था। सभी पनवड़िया निवासी हर प्रसाद अपने बेटे विक्की व अन्य भोजराम समेत कुछ लोगों के साथ मौके पर आ गए। आते ही सभी ने मारपीट करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर चाकू और लाठी से हमला कर घायल कर दिया। संजू के अनुसार बचने के लिए वह भागा तो सभी ने उसे घेर लिया और जबरन एक दुकान की ओर ले जाने लगे। हालांकि, किसी तरह से वह हमलावरों के चंगुल से छूटकर भागा तो सभी जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने सभी के खिलाफ सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.