रुडकी, मई 25 -- लंढौरा बिजलीघर पर तैनात कर्मचारियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने सभासद पति और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। लंढौरा बिजलीघर पर काम करने वाले सलीम, सुरक्षा गार्ड अनिल चौधरी का आरोप था कि 20 मई की रात को सभासद पति अपने दस-बारह साथियों के साथ बिजलीघर पर आए और कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी गई। इसमें कर्मचारी सलीम को गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने आए सुरक्षा कर्मचारी अनिल चौधरी की बंदूक छीनकर उनका गला दबाया गया। यह भी पढ़ें- सभासद पति और साथियों पर मारपीट में केस धक्का मुक्की कर सुरक्षा गार्ड की वर्दी फाड़ी गई। आरोप है कि कर्मचारियों की बाइक भी तोड़ दी गई। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले को ...