बागपत, मई 4 -- बागपत। शहर की भजन विहार कॉलोनी निवासी शशी ने सभासद निगम शर्मा के पति विनोद शर्मा, बेटे देवेश और दो अज्ञात पर पति पर हमला करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि उसके पति नीरज का मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...