रामपुर, अप्रैल 26 -- शाहबाद। नगर पंचायत सभासद ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उसकी जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की शिकायत की है। मोहल्ला सादात निवासी सभासद सय्यद बब्लू अली के अनुसार, उनकी जमीन मोहल्ला खटपुर में खसरा संख्या 535, रकबा 176700 वर्ग फीट में स्थित है, जिसमें से करीब 2400 वर्ग गज भूमि उसके कब्जे में है। आरोप है कि वर्ष 1962 में इस खसरे की कुछ जमीन का बैनामा अन्य पक्ष के नाम हुआ था, जिसके बाद से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। वर्तमान में यह मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि 17 अप्रैल 2026 को दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और जमीन पर नींव खुदवाकर कब्जा करने की कोशिश की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.