देहरादून, अप्रैल 15 -- नगर पालिका सभासद गीता कुमाई ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को तीन मांग पत्र देकर समस्याओं के समाधान की मांग की है। पालिका सभासद गीता कुमाई ने बताया कि मालरोड स्थित गर्ग डिसपेंसरी स्थल पर बाउंड्री वॉल लगाई जाए। मालरोड के अंदर रहने वाले निवासियों को प्रतिबंधित समय में एक बार प्रवेश की अनुमति दी जाए ताकि वे अपने निवास स्थान तक पहुंच सके। 23 मार्च से मालरोड के अंदर निवास करने वाले परिवारों को प्रतिबंधित समय में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है व बैरियरों पर रोका जा रहा है। मालरोड सहित नगर क्षेत्र में कूड़ेदान की समुचित व्यवस्था की जाए। स्वच्छता के लिए साइन बोर्ड लगाया जाय। विभिन्न स्थानों से शिकायत आ रही है कि कई स्थानों से डस्टबिन हटाये जा रहे हैं या पर्याप्त संख्या में उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण स्थानीय नागरिकों एवं ...