सभासद ने सफाई के प्रति किया जागरूक
कौशाम्बी, मई 31 -- नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के मां शीतला नगर वार्ड में रविवार को स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत वार्ड के सभासद राहुल कुशवाहा ने सफाई कर्मियों की टीम के साथ घर-घर पहुंचकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कहा कि घर के सूखे, गीले और केमिकल युक्त कचरे को अलग-अलग रखना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि दवाइयों और अन्य हानिकारक सामग्री के कचरे को अलग रखने से उसका सुरक्षित निस्तारण किया जा सकता है। लोगों से अपील की कि नगर पंचायत की कूड़ा गाड़ी आने पर कचरे को निर्धारित स्थानों पर ही डालें तथा घर के बाहर कूड़ा न फेंकें। यह भी पढ़ें- नगर पालिका ने निःशुल्क बांटे कूड़ेदान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.