हाथरस, अप्रैल 28 -- सभासद ने लगाया फर्जी कौशल विकास केन्द्र चलाने का आरोप -(A) हसायन। हसायन नगर पंचायत के सभासद अंकुर शर्मा ने सिकंदराराऊ कस्बे में एक फर्जी कौशल विकास केन्द्र संचालन का आरोप लगाते हुए डीएम से पूरे मामले की शिकायत की है।अंकुर शर्मा ने शिकायत में कहा है कि नौरगांबाद इस्कॉन मंदिर के निकट राजीव गांधी कप्यूटर साक्षरता मिशन के नाम से एक फर्जी सेन्टर चल रहा है। आरोप है कि संचालक बिना किसी अनुमति के ही केन्द्र का फर्जी तरीके से संचालन कर रहे है। खुलेआम बच्चों के फर्जी तरीके से एडमीशन ले रहे है। बच्चों का भविष्य खराब कर रहे है। यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने डीएम से मांगा जबाव सभासद ने डीएम से मांग की है कि वह इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच कराकर कार्रवाई करे। ताकि बच्चों का भविष्य बच सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...