सभासद ने बेजुबानों के लिए रखवाए पानी के नाद
अयोध्या, मई 12 -- धर्मनगर। भीषण गर्मी में नगर पालिका परिषद रुदौली के हनुमान किला वार्ड के सभासद आशीष कैलाश वैश्य ने सराहनीय पहल की है। उन्होंने वार्ड के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख चौराहों पर बेजुबान पशु- पक्षियों को प्यास बुझाने के लिए पानी के नाद रखवाए हैं। उन्होंने बताया कि तपती गर्मी में बेजुबान जानवर अपनी पीड़ा व्यक्त नहीं कर पाते और पानी के अभाव में उनकी जान तक चली जाती है। ऐसे में समाज के प्रत्येक व्यक्ति का यह नैतिक दायित्व बनता है कि वह पशु-पक्षियों के लिए पानी और छांव की व्यवस्था करे। ---- यह भी पढ़ें- 17 वाटर कूलर बुझा रहे नगरवासियों की प्यास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.