बलिया, मई 3 -- बेल्थरारोड। नगर पंचायत के सभासद मो. सद्दाम ने नायब तहसीलदार रोशन सिंह को पत्रक सौंपा। इसके माध्यम से उन्होंने बताया कि नगर के वार्ड नं. 13 के लिए केवल चार कोटेदार हैं, इसका खामियाजा स्थानीय नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। क्योंकि उन्हें अपने वार्ड में राशन नहीं मिलने पर दूसरे वार्ड में जाकर राशन लेना पड़ रहा है। दूसरे वार्ड में राशन लेने पहुंचने से वितरण केंद्रों पर भीड़ और अव्यवस्था के कारण कई जरूरतमंद लोग समय पर राशन प्राप्त नहीं कर पाते और खाली हाथ लौट जाते हैं। नगर में राशन कार्ड यूनिट की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। जबकि आबादी लगातार बढ़ रही है। इसके चलते पात्र परिवारों के राशन कार्ड भी नहीं बन पा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलने वाले लाभ से वंचित हो रहे हैं। इस गंभीर समस्या का समाधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.