सभासद ने नगर पंचायत कर्मचारियों पर लगाया मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज
शामली, मई 25 -- गढ़ीपुख्ता नगर पंचायत के नामित सभासद महेश कुमार सैनी ने नगर पंचायत के कर्मचारियों और अन्य लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए थाना गढ़ीपुख्ता में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। कस्बा गढ़ीपुख्ता निवासी महेश कुमार सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता के मोहल्ला चौधरान स्थित भूमिया वाली गली के सामने बाईपास रोड पर नगर पंचायत की जेसीबी द्वारा सड़क तोड़कर खुदाई की जा रही थी। आरोप है कि उक्त स्थान नगर पंचायत सीमा से बाहर है और वहां सीमेंट पाइप दबाने का कार्य कराया जा रहा था। यह भी पढ़ें- सभासद ने नगर पंचायत कर्मचारियों पर लगाया मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज जहां मोहल्ले के कुछ लोगों ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री प्रयोग किए जाने और मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.