पीलीभीत, मार्च 28 -- पूरनपुर। शहर के वार्ड संख्या 24 के सभासद अनुज कुमार ने केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि क्षेत्र की अधिकांश लोग खेती करते हैं। किसानों की फसलों पर गर्मी के मौसम में आग की घटनाओं का खतरा बना रहता है। आग पर नियंत्रण के लिए क्षेत्र में फायर स्टेशन नहीं है। सभासद ने पूरनपुर क्षेत्र में फायर स्टेशन स्थापित कराने की मांग की है। सभासद के पत्र का संज्ञान लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास मामले को रखते हुए फायर स्टेशन स्थापित करने के लिए कार्रवाई का अनुरोध किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.