बागपत, मार्च 2 -- बागपत। बागपत नगर पालिका में कर्मचारियों के साथ धरना दे रहे सभासद के साथ ईओ द्वारा की गई अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को सभासद ने ईओ खिलाफ कोतवाली पर तहरीर दी। आरोप लगाया कि ईओ ने गाली-गलौच करते हुए अभद्रता की। जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद से वह और उसका परिवार दहशत में है। सभासद ने ईओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सभासद संजय रूहेला ने बताया कि वह बागपत नगर पालिका से तीन बार सभासद निर्वाचित हो चुके है। संयुक्त व्यापार संघ में भी वे पदाधिकारी है। लंबे समय से वे भाजपा में विभिन्न पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे है। बताया कि उन्होंने ईओ केके भड़ाना द्वारा नगर पालिका में किए जा रहे भ्रष्टाचार की शिकायत गत 17 फरवरी को मुख्यमंत्री से की थी। मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.