संभल, अप्रैल 25 -- नगर पालिका परिषद की बोर्ड बजट बैठक के दौरान वार्ड 22 कोट गर्बी की सभासद रिजवाना अजीम ने पालिका अध्यक्ष आसिया मुशीर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने वार्ड में विकास कार्य कराए जाने के साथ ही आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों को राहत दिलाने की मांग की। वार्ड की गलियों और रास्तों पर आवारा कुत्तों का खौफ बढ़ता जा रहा है। ये कुत्ते राह चलते लोगों, महिलाओं और स्कूली बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सभासद ने बोर्ड बैठक के माध्यम से अभियान चलाकर इन खूंखार कुत्तों को पकड़वाने का प्रस्ताव पारित कराने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...