लखीमपुरखीरी, मई 7 -- पलियाकलां। नगर पालिका परिषद के सभासद गौरव गुप्ता नें नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा लगाये गए आरोपों को निराधार व तथ्यहीन बताया है। उनका कहना है कि मैंनें जब नगर पालिका से आय व्यय का विवरण मांगा तो मेरे ऊपर मनगढ़ंत आरोप लगा दिए हैं। सभासद गौरव गुप्ता का कहना है वह हमेशा एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य करता आए हैं। इसी कारण मैंने समय-समय पर बोर्ड मीटिंग की कार्यवाही एवं आय-व्यय का विवरण सभी सभासदों के समक्ष रखने की मांग की है। जिसके चलते मेरे ऊपर यह आरोप लगाया जाना कि मैंने किसी को मीटिंग में आने से रोका, भय का वातावरण बनाया, कर्मचारियों को धमकाया या किसी का पीछा किया, यह सब पूरी तरह से झूठ और दुर्भावनापूर्ण है। यदि इन आरोपों में कोई सत्यता होती, तो उसका कोई ठोस प्रमाण अवश्य प्रस्तुत किया जाता।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.