गोरखपुर, अप्रैल 2 -- भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला नगर पंचायत के वार्ड संख्या 18 में सरकारी नाली पर पटिया लगाने को लेकर हुए विवाद में सभासद को जानमाल की धमकी देने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया। सभासद श्रवण कुमार वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने वीडियो साक्ष्य भी पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने सरोज आलम उर्फ मुन्ना हाश्मी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.