रामपुर, अप्रैल 22 -- रामपुर। नगर पालिका के सभासद जमीर खां गुड्डू ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह बुधवार वह जेल रोड की तरफ जा रहे थे। तभी एक स्कूटी पर सवार होकर आए दो युवकों ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर लोगों ने बचाया तो दोनों जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित सभासद शहर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। शहर कोतवाल प्रदीप कुमार मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर उसामा और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.