बागपत, मार्च 3 -- बागपत। ईओ द्वारा नगर पालिका के सभासद के साथ की गई बदसलूकी को लेकर लोगों में आक्रोश पनपता जा रहा है। मंगलवार को शहर में व्यापारियों की बैठक हुई, जिसमें ईओ के बर्ताव की निंदा की गई। माफी न मांगने पर आंदोलन की चेतावनी दी। संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को शहर के बड़ा बाजार में बैठक का आयोजन किया गया। संगठन के नगराध्यक्ष नंदलाल डोगरा ने कहा कि संजय रूहेला एक जनप्रतिनिधि के साथ संगठन के महामंत्री भी है। गत दिनों नगर पालिका में उनके साथ ईओ ने जो बदसलूकी की है, वह गलत है। इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते है। मांग करते है कि ईओ सभासद से माफी मांगे। इसके विरोध में नगर के लोगों में भी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अधिकारी जब जनप्रतिनिधियों के साथ इस तरह की हरकत कर सकते है, तो आम लोग उनके पास शिकायत लेकर भी नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.