हाथरस, मार्च 28 -- सभासद के रिश्तेदारों से अभद्रता, हाईवोल्टेज ड्रामा -(A) हाथरस, संवाददाता। नगला भोजा निवासी सभासद राकेश किसी परिचित की शनिवार को इगलास रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी थी। उसके कुछ रिश्तेदार शादी समारोह में शामिल होने के लिए हरियाणा से यहां आ रहे थे। रास्ते में मधुगढ़ी चौराहा के निकट उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि उनके साथ मौजूद एक महिला का हार भी वहीं कहींं खो गया। मामले कोतवाली तक पहुंचा। सभासद भी कोतवाली पहुंच गए। काफी देर दोनों पक्षों में यहां भी कहासुनी हुई। दूसरे पक्ष ने सभासद पर नशे में होने का आरोप लगाया। इसपर पुलिस ने जिला अस्पताल में सभासद का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया। बाद में दोनों पक्षों में समझोता हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.