बदायूं, मार्च 13 -- दातागंज, संवाददाता। क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद घर से बुलाकर ले जाकर सभासद के भतीजे को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक किशोर सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गंभीर रूप से घायल किशोर का बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। नगर पालिका दातागंज के वार्ड नंबर 15 मोहल्ला घेर निवासी सभासद सुरेश माथुर के भतीजे वैभव 16 वर्ष पुत्र विपिन माथुर का बुधवार सुबह क्रिकेट खेलने को लेकर मोहल्ला बुध बाजार, वार्ड नंबर 15 के रहने वाले वैभव के दो दोस्तों से विवाद हो गया था। उस समय आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया और मामला शांत करा दिया। बताया जाता है कि इसके बाद शाम को दोनों वैभव को उसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.