हरदोई, मार्च 17 -- पाली। सभासद के खेत में खड़ी सरसों की फसल को दबंगो ने काट कर उजाड़ दिया। पिता, पुत्र सहित कई अन्य लोगों पर फसल काटने का आरोप लगाकर सभासद ने पुलिस को तहरीर दी है। कस्बा के मोहल्ला आजाद नगर सांडीखेड़ा के सभासद राकेश ने सोमवार को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मोहल्ला के पास ही नहर किनारे उनका एक बीघा से ज्यादा खेत है। इसमें सरसों की अधपकी फसल खड़ी थी। आरोप है कि 13 मार्च की रात्रि में पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने पुत्र व कुछ साथियों के साथ मिलकर सरसों की अधपकी फसल को काट दिया। कुछ फसल को उक्त लोग उठा कर भी ले गए। बताया कि वह पूर्णागिरि माता के दर्शन के लिए गए थे। वापस आने पर उनको जानकारी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.