सभासद के खिलाफ धमकी व गाली-गलौज के आरोप में मुकदमा दर्ज
महाराजगंज, जून 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पालिका परिषद महराजगंज के वार्ड नंबर-1 चिउरहा की निवासी चन्दा देवी ने स्थानीय सभासद राणा पटेल पर उधार लिए गए एक लाख रुपये वापस न करने, गाली-गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर के अनुसार फरवरी 2025 में राणा पटेल ने अपनी पत्नी के इलाज के लिए एक लाख रुपये चेक के माध्यम से उधार लिए थे। अप्रैल तक लौटाने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि रुपये मांगने पर वह टालमटोल करता रहा। बाद में रुपये देने से इनकार करते हुए गाली-गलौज और धमकी दी। पीड़िता ने विधिक नोटिस भेजने के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में भी वाद दायर किया, लेकिन समाधान नहीं हुआ।कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.