सहारनपुर, मार्च 24 -- नानौता। नगर पंचायत नानौता के नवनियुक्त सभासद प्रेमपाल शर्मा के आवास पर पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक चौधरी कीरत सिंह ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। सोमवार को कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चौधरी कीरत सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना होता है और उन्हें विश्वास है कि प्रेमपाल शर्मा अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर प्रेमपाल शर्मा का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। भाजपा नेता डा एनसी शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर कार्य करना होगा, तभी क्षेत्र का समुचित विकास संभव है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, देवव्रत त्यागी, वीरेंद्र शर्मा, मांगेराम शर्मा, सोनू शर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.