सभासद की शिकायत पर जांच टीम ने निर्माण कार्य देखे
उरई, जून 27 -- कदौरा। संवाददाता नगर पंचायत के एक सभासद की निर्माण कार्य की शिकायत पर दो सदसीय टीम ने कराए गए कार्य का शनिवार को स्थलीय निरीक्षण किया। यहां पर कुछ कार्यों में हल्की कमी मिलने पर उन्हें दूर कराए जाने के निर्देश अवर अभियंता को दिए गए।बीते दिनों नगर पंचायत सभासद ने शासन को शिकायती पत्र भेजते हुए नगर में कराए जा रहे विकास कार्यो में अनिमियता की शिकायत की थी। जिस पर पीडब्लूडी सहायक अभियंता रामवीर सिंह व अवर अभियंता केएल पोरवाल शनिवार को स्थलीय निरीक्षण को आए। उन्होंने सभी कार्यों को मौके पर जाकर बारीकी से निरीक्षण किया। इस मौके पर अवर अभियंता शिरोमणि राजपूत भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.