फतेहपुर, मार्च 14 -- फतेहपुर। खेलदार वार्ड की सभासद बुशरा खातून ने उनके पुत्र को गलत तरीके से मुकदमे में फंसाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्रकार वार्ता में बताया कि सीसीटीवी फुटेज दिखाए जाने के बावजूद पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। जबकि उल्टे उनके पुत्र को जरिए मोबाइल धमकाया जा रहा था। सभासद ने बताया कि भाजपा नेता द्वारा दर्ज कराई जाने वाली रिपोर्ट में उनके पुत्र नवील आलम को फर्जी तरीके से मनगढंत आरोप लगाकर फंसाया गया है। बताया कि जिस दिन व समय की घटना रिपोर्ट में दशाई जा रही है उस दिन उनका पुत्र घर के पास ही एक कैंटीन में मौजूद था। जो दर्शाई जाने वाले स्थान से भी भिन्न है, इसके सीसीटीवी फुटेज भी सबूत के तौर पर मौजूद हैं। कहा कि हाजी रजा से उनके सम्बंध महज नगर पालिका तक ही सीमित हैं इसके बावजूद खुन्नस के चलते उनके पुत्र को फंसाया जा रह...